Jharkhand

आज शाम आसमान में अद्भुत होगा नजारा,Venus और Moon दोनों बेहद करीब होंगे

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज ‘शुक्रवार’ का दिन बेहद खास होने जा रहा है। शाम को आसमान में एक अद्भुत नजारा होगा। एक खगोलीय घटना होगी, जिस दौरान पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और चमकती बिंदी के रूप में दिखता शुक्र जोड़ी सी बनाते हुये दिखेंगे। Venus और Moon दोनों बेहद करीब होंगे। इस अद्भुत नजारे को बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखों से भी देखा जा सकेगा। नेशनल अवार्ड से नवाजी जा चुकी सारिका घारू ने मीडिया को इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि शाम को वीनस और मून आपस में सिमटे से दो डिग्री से कम के अंतर पर होंगे। इसको तकनीकी रूप से एपल्‍स कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि यह खगोलीय जोड़ी क्षितिज से कुछ ऊंचाई पर दिखने के बाद धीरे-धीरे नीचे आते जायेगी। उन्होंने बताया कि इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद तीन घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय चतुर्थी का हंसियाकार चंद्रमा माइनस 10.7 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा तो वीनस माइनस 4.4 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा। किसी खुले स्‍थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी को खुली आंखों से देखा जा सकेगा। नव वर्ष सप्‍ताह मनाती शाम को यह समीपता शाम 6 से रात लगभग 9 बजे तक केवल सीमित समय के लिए ही देखी जा सकेगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...