Jharkhand

सोनाहातु क्षेत्र में 50 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने घर गिराया एवं फसलों को बर्बाद किया

Share
Share
Khabar365news

करीब 10 एकड़ में लगे लौकी, आलू को बर्बाद किया

सोनाहातु। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बीती रात 50 की संख्या में आये जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया है कहीं घर को गिराया तो कहीं किसानों के कई एकड़ में लगे मौसमी सब्जी लौकी, आलू को मन भर खाया फिर पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया तो कहीं किसी के खलियान में रखें धान को पूरी तरह खाया।
बिरदीडीह के देवेंद्र नाथ महतो के घर को गिराया एवं दुबरू हजाम के घर के चाली को गिराया एवं घर में रखे धान को खाया। घरवालों का कहना है कि किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। काफी मशक्कत के बाद घर से दूर भगाने में सफल रहे। वहीं सुरेंद्र नाथ महतो, सहदर महतो के धान को जी भर खाया एवं नष्ट किया।
डिबाडीह गांव के सृस्टिधर प्रजापति, गणेश कुम्हार, राधाकृष्ण महतो, केशव महतो, नरेन महतो, रशो कुम्हार के के लौकी एवं आलू के सब्जी को पूरी तरह बर्बाद किया।
बनडीह के अजीत महतो, दीनबंधु महतो, सुरेश महतो, खिरोधर महतो, तेजू मुंडा, शंभू नाथ सिंह मुंडा, निर्मल प्रमाणिक, वीरेन महतो, इंद्रदेव महतो, साहेब प्रमाणिक, ब्रजेश महतो आदि के लौकी आलू एवं धान के फसल को मनभर खाया एवं बर्बाद किया। वहीं जाड़ेया के सुबल महतो के आलू को पैरों तले कुचलकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
बता दें कि बहुत दिनों से जंगली हाथियों के झुंड क्षेत्र में नहीं प्रवेश करने के कारण गांव का माहौल पूरी तरह शांत था लेकिन फिर से जंगली हाथियों का झुंड गांव की ओर रुक कर चुका है। वन विभाग के अधिकारी रातभर जंगली हाथियों के झुंड को एक सुरक्षित स्थान पहचाने में लगे रहे, लेकिन असफल रहे। किसानों का कहना है कि हमारे जितने भी मौसमी सब्जी लौकी, आलू एवं धान के फसल बर्बाद हुए हैं सभी का एक उचित मूल्यांकन कर तत्काल मुआवजा देने का कोशिश करें।
फोटो-

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...