Home Jharkhand मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में भेजेंगे 5000
Jharkhand

मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में भेजेंगे 5000

Share
Share

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम रांची के नामकुम में आयोजित होगा। इसमें राज्य के 24 जिलों से करीब 5 लाख से भी ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है

जानकारी हो कि पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब यह आयोजन सोमवार, 6 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की किश्त भेजेंगे। जिन महिलाओं को दिसंबर में पैसा नहीं मिला था, उनके खाते में एक साथ 5000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...