Jharkhand

पलामू में पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या, झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधी की लिस्ट में था शामिल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेदनी नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात इस घटना अंजाम दिया गया। मरने वाले अपराधियों की पहचान दीपक शाह और भरत पांडेय के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पलामू एसपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया है कि दीपक शाह और भरत पांडेय कुछ दिनों से चैनपुर में रह रहे थे। इसी बीच रविवार की देर रात अपराधी उनके घर पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मौके पर दीपक और भरत की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। एसपी ने बताया कि पहले यह दोनों अपराधी रामगढ़ के पांडेय गिरोह में शामिल थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही दोनों उस गिरोह से अलग होकर अपना एक अलग गिरोह बनाया था। एसपी ने बताया कि दोनों ही मोस्ट वांटेड अपराधी की लिस्ट में शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...