Home Crime पलामू में पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में एसआइटी ने निशि पांडेय, निशांत सिंह समेत किये कई अपराधी गिरफ्तार
CrimeJharkhandRanchi

पलामू में पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में एसआइटी ने निशि पांडेय, निशांत सिंह समेत किये कई अपराधी गिरफ्तार

Share
Share

रांची। पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई। एसआइटी ने निशि पांडेय, निशांत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पलामू के एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव रविवार की देर रात भरत पांडेय और दीपक साव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भरत और दीपक पर रामगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कोयलांचल के इलाके में दोनों की कई अन्य गिरोहों के साथ वर्चस्व की लड़ाई थी। घटना के बाद पलामू पुलिस ने सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी का भी गठन किया है।भरत पांडेय के पिता के आवेदन पर 11 पर एफआईआर : भरत पांडेय और दीपक साव गैंगवार मामले में पलामू के चैनपुर थाना में 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की नौ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भारत पांडेय के पिता के आवेदन के आधार पर रामगढ़ पतरातू के रहने वाले विकास तिवारी, निशि पांडेय, आकाश तिवारी, विकास साव, अमित साव, सुभाष सिंह उर्फ बाघा सिंह अनिल यादव, सुनील धोबी, बबलू ठाकुर, संदीप ठाकुर, निशांत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे का अनुसंधान चैनपुर के थाना प्रभारी श्री राम शर्मा करेंगे. पुलिस को दिए गए आवेदन में भरत पांडेय के पिता ने बताया है कि 8 महीने पहले भरत जेल से बाहर निकाला था। हजारीबाग जेल में बंद विकास तिवारी के इशारे पर लगातार धमकी दी जा रहा थी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...