CrimeJharkhand

गुडविल स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, हेमंत सोरेन ने रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दिया कार्रवाई करने का आदेश

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला में हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक एवं 3 बच्चों के निधन की दु:खद खबर से मर्माहत हूँ। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों से डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने बात की। दोनों अधिकारी सदर अस्पताल में मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दु:खद है। डीसी चंदन कुमार ने कहा कि सरकारी आदेश के बावजूद विद्यालय का संचालन होना अपराध है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोला थाने में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के बयान पर गुडविल मिशन स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि सामाजिक कल्याण के तहत मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 हजार की सहायता राशि दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सामाजिक कल्याण के तहत बकाया 20 हजार की रकम भी उपलब्ध करा दी जाएगी। एसडीओ ने बताया कि सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को एक लाख देने का प्रावधान है। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वह भी उनके खाते में भेज दी जाएगी। मृतकों में वाहन चालक सरफराज अंसारी , नीरू कुमारी( 6 ), आशीष कुमार महतो(6), अनमोल कुमार (5) शामिल हैं। सभी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...