Jharkhand

Latehar: DTO ने चलाया वाहन जांच अभियान, 36 वाहनों के काटे चालान

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : पूरे प्रदेश में एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले भर में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को डीटीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास डीटीओ ने एक बार फिर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान वाहन चालान नियमों की अनदेखी करने वालों का ऑनलाइन चालान काटा गया.

डीटीओ ने मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का की जानकारी दी और उनका पालन करने की अपील की. कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर और जानलेवा परिणाम भुगतना पड़ सकता है. इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने और लापरवाही से वाहन चलाने से ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने बाइक चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने

उन्होंने कहा कि बाइक दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं लगाने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में इजाफा होती है. उन्होंने शराब पी कर वाहन नहीं चलाने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील अभिभावकों से की. कुल 54 वाहनों की जांच की गई और 36 वाहनों का चालान काटा गया. इस दौरान कुल 42,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. चालकों को जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट ऋषि राज आदि मौजूद थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...