Home Jharkhand Godda:चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, सामान बरामद
Jharkhand

Godda:चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, सामान बरामद

Share
Share

Godda गोड्डा : महगामा प्रखंड के बलबड्डा थाना की पुलिस ने कुमरडीहा गांव में एक जनवरी को हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया हे. यह जानकारी महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में बलबड्डा थाना में कांड संख्या 03/25 के तहत केस दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में मिले इनपुट के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा गया. इनके नाम मिथुन कुमार तांती व बिनोद कुमार तांती हैं. दोनों मेहरमा थाना क्षेत्र के कमरगामा के रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बाताया कि पूछताछ में दोनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर चोरी गए जेवरात व अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. कागजी प्रक्रिया के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...