Jharkhand

Palamu में शराब दुकान में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Medininagar मेदिनीनगर : हुसैनाबाद पुलिस ने बुधुआ गांव स्थित शराब की दुकान से हुई चोरी मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त सेल्समैन रणधीर कुमार, विकाश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पंकज सिंह और विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 45 लाख रुपये के शराब चोरी की झूठा नाटक करते हुए एक प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया था. पांचों आरोपियों ने एक्ससाइज डिपार्टमेंट को पैसे का हिसाब देने से बचने के लिये चोरी की घटना को

अंजाम दिया था. जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी शराब की बिक्री के पैसे को रोजाना आपस में पैसे बांट लिया करते थे. इसलिए चोरी का प्लान बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिये. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी रिष्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लॉकर, तीन ताला, एक देसी कट्टा, एक गोली, एक ग्राइंडर, एक पिलास, तीन बाइक और 62 हजार 600 रुपये कैश बरामद किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 वर्षीय बच्ची लापता, खेलते-खेलते हुई गायब

Khabar365news​जामताड़ा शहर के न्यू पांडे डीह मोहल्ले से एक 10 वर्षीय मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कक्षा 3 की छात्रा गर्भवती, प्रिंसिपल हिरासत में प्रशासन सन

Khabar365newsचतरा जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक...