Jharkhand

गुस्साए बेटे ने सुपारी देकर करवा दी पिता की हत्या

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के सरायकेला-खरसावां में 13 जनवरी को एक स्टूडियो मालिक की हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में स्टूडियो मालिक की पहली पत्नी के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि 13 जनवरी की सुबह चांडिल के व्यस्त बाजार में दिलीप गोराई की उनके स्टूडियो के अंदर मोटरसाइकिल सवार दो हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी| मामले में राकेश ने आरोप लगाया था कि उसके पिता उसकी मां और बच्चों को नजरअंदाज करते थे, जिससे वह नाराज था. राकेश के अलावा पुलिस ने दिलीप गोराई की हत्या करने वाले 19 साल के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी चांडिल अनुमंडल पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा के मुताबिक राकेश गोराई इलाके में एक अच्छे इंसान के तौर पर जाने जाते थे|

वह अपनी बीमार मां की देखभाल करते थे और इसके लिए वह बाजार में मछली बेचकर गुजारा करते थे. कथित तौर पर उनकी मां को उनके पति (राकेश के पिता) नजरअंदाज करते थे. इसके साथ ही बिन्हा ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले राकेश के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसके बाद राकेश को अकेले ही अपनी मां का इलाज करवाना पड़ा, जो दिल की बीमारी से पीड़ित थीं। इस दौरान राकेश को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...