Home Hazaribagh सुभाष चंद्र बोस जयंती पर तिरंगा सम्मान यात्रा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
HazaribaghJharkhand

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर तिरंगा सम्मान यात्रा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Share

हजारीबाग : इचाक के बरकाखुर्द रतनपुर स्थित डेवलप पब्लिक स्कूल में सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरकठ्ठा विधानसभा के विद्यायक अमित कुमार यादव, इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्या रेणु देवी,विद्यालय के बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ क्षेत्र के जाने माने जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर नेताजी और स्वतंत्रता सेनानियों के छवि पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के निदेशक सहित सभी गनमान्य अतिथियों के द्वारा पुष्पाॅंजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा एस पी जी कमांडर के पोशाक में सभी अतिथियों को गाड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात तिरंगा सम्मान यात्रा प्रारंभ होकर, ढोल नगाड़े, बैनर पोस्टर के साथ कदम ताल मिलाते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, और देशभक्ति नारे के साथ रतनपुर, , बरकाखुर्द, दरिया, जगडा, जोगिडीह होते हुए जेपी चौक पहुंचा, जहाँ बच्चों के साथ अभिभावकों ने बच्चों के साथ खूब फोटो ग्राफी किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने विद्यालय में बच्चों के द्वारा इस तरह के सम्मान यात्रा निकालने और कार्यक्रम की प्रशंसा किया। उन्होंने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को इचाक प्रखण्ड के स्वतंत्रता सेनानीयों और सीमा पर देश के लिए लड़ते हुए शहीदों की याद दिलाई ।

जिला परिषद सदस्या रेणु देवी ने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और बच्चों के अनुशान को देखकर विद्यालय के उतम भविष्य के लिए शुभ कामना दी।पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता ने कहा कि यह विद्यालय सीमित संसाधन और न्यूनतम शुल्क में विगत दस वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में जगमगाता हुआ सितारा है जो आस पास के बच्चों को शहर से भी अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है और यहाँ के बच्चे सभी क्षेत्रों में सफलता के परचम लहरा रहे हैं। विद्यालय के निदेशक विकास पाण्डेय ने कोचिंग और विद्यालय से निकले लगभग पचास विद्यार्थियों का परिचय करवाया जिन्होंने यू पी एस सी, जे पी एस सी, डाक्टर इंजीनियर, शिक्षक, दारोगा, रेलवे, सेना, पुलिस, बैंक आदि में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के नाम और पद से सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का परिचय करवाया ताकि उन्हें भी भविष्य में प्रेरणा मिले।मौके पर उपस्थित जूनियर आई डाक्टर प्रीति राज जो कोचिंग की पूर्व छात्रा रही है विद्यायक और निदेशक के द्वारा संयुक्त रूप से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के शिक्षिका निशु निशा ने बताया की पिछले कई वर्षों से आठवीं ,नौंवी और दसवीं बोर्ड में यहाँ के बच्चों का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहता है और आने वाले दिनों में विद्यालय में नए नए टेक्नोलाजी से पढ़ाई की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चों को शहर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़े। विद्यालय के प्राचार्य मनोज मेहता ने बताया कि विद्यालय इस सप्ताह नामांकन सप्ताह के रूप में मना रहा है इसलिए लॉकडॉन के बाद पहली बार 5 फरवरी तक मुफ्त नामांकन की सुविधा दी गई है । इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करवा सकते हैं।

विद्यालय मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता, अजित बक्सी. विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल. पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंनंदन मेहता, दाढ़ा मुखिया देवानंद मेहता , पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, हरिहर मेहता, भाजपा नेत्री अंजू देवी, प्राइवेट स्कूल संगठन के जिला महामंत्री मधुसूदन मेहता,पूर्व शिक्षक जगदीश मेहता, मध्य विद्यालय दरिया के प्रधानाध्यापक नरेश मेहता,वरिष्ठ समाज सेवी भगवान पाण्डेय, तिलक मेहता, संदीप प्रजापति,विद्यालय के शिक्षक जयकुमार पाण्डेय, दिवाकर कुमार, निशांत राज,राहुल राणा, सुमित कुमार,शिक्षिका निशु निशा, अंजलि रजक, सबिता प्रजापति, रेशमी मेहता, पूनम मेहता,नम्रता कुमारी, पूजा कुमारी,पायल कुमारी, शीतल कुमारी, कल्पना कुमारी सहित विद्यालय के सभी बच्चे एवं सैकड़ो की संख्या में उनके अभिभावक उपस्थित थे। इस प्रकार के सम्मान यात्रा को देखकर आस पास के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण 20 परीक्षा...