JharkhandRanchi

सुरक्षा को ताक में रख कर काम कराया जा रहा केडीएच परियोजना में रतिया गंझू

Share
Share
Khabar365news

डकरा : अभी कुछ दिन पूर्व ही एनके एरिया में खान सुरक्षा सप्ताह का सम्मापन हुआ है और सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपया भी खर्च किया गया पर खान सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति होती है इसका ताज उदहरण शनिवार को केडीएच परियोजना में द्वितीय पाली में देखने को मिला जब  केडीएच के कारगिल में काम करने के दौरान मजदूर अशोक गंझु का चेहरा रेडिएटर के गर्म पानी से झुलस गया। प्रबंधन के द्वारा अशोक गंझु को केंद्रीय अस्पताल डकरा लाया गया जहाँ पर दवा देकर छोड़ दिया गया प्रबंधन के द्वारा उसके घर को जानकारी  भी नहीं दी गई। उसके बाद वह घर चला गया रात में बेचैनी होने के बाद सुबह में उसके भाई के द्वारा अस्पताल लाया गया और  पूरे मामले की जानकारी  बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के जोनल अध्यक्ष रतिया गंझु को दी गई। रतिया गंझु तुरन्त अस्पताल पहुँच कर घायल मजदूर का हालचाल जाना इस दौरान रतिया गंझू ने कहा कि सुरक्षा को ताक पर रखकर प्रबंधन मजदूरों से काम करा रही है जिस होलपैक के रेडिएटर से मजदूर का चेहरा झुलसा उसके ढक्कन को बोरा से बांध कर  चलाया जाता है श्री गंझू ने कि किसी भी हॉलपैक में लुकिंग ग्लास तक नहीं है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रबंधन सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है उन्होंने कहा कि मेरा यूनियन मजदूरों के साथ है  और अगर कुछ गलत होगा तो  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इस मुद्दे को लेकर एनके जीएम संजय कुमार और सीएमडी के समक्ष सारी समस्याओं को रखा जायेगा।।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...