JharkhandUncategorized

गोड्डा में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा।: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा।

अभियान के दौरान अदाणी पावर प्लांट परिसर में भी एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। इस आयोजन में अदाणी पावर प्लांट के सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और उनकी टीम के साथ मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित एवं उनकी टीम भी मौजूद रही।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने और सड़क पर सतर्क रहने जैसे विषय शामिल थे।

अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान देना था। स्थानीय लोगों और छात्रों ने अदाणी पावर इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बिना ग्राम सभा किए हुए प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट में नाम हटाए जाने पर लाभुओं ने प्रखंड कार्यालय में दिया आवेदन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जल-जंगल-जमीन पर कांग्रेस का बड़ा अभियान,

Khabar365newsरांची। जल-जंगल-जमीन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद

Khabar365newsगढ़वा। जिले में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी को...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में बारिश के बाद जलजमाव, DC ने लिया जायजा

Khabar365newsबोकारो। लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की...