Jharkhand

नवोदय विद्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक घायल, रेफर

Share
Share
Khabar365news

हंसडीहा दुमका स्टेट हाइवे पर हंसडीहा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप शुक्रवार शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव निवासी टिपन महतो के रूप में की गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार टिपन महतो हंसडीहा हाट से सब्जी बेचकर बाइक से अपने घर खसिया जा रहे थे इसी बीच जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में टिपन महतो गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घायल व्यक्ति को लेकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुँचाया। जहां टिपन महतो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए देवघर रेफर कर दिया। इधर पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई साथ ही घायल को परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...