Jharkhand

रांची में Bird Flu की एंट्री, BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में मिला वायरस, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे

Share
Share
Khabar365news

Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर से बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। छह फरवरी को आईसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल में बिरसा वेटनेरी कॉलेज के पाल्टी फार्म के मुर्गों के जांच किए गए नमूनों में एच5एन1 एवीएन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखर एतिहतायती कदम उठाने को कहा है।

आइसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल से सैंपल में संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद एक से 10 किमी की परिधि में पाये जाने वाले वन क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी, इनके वीट कलेक्शन और इसकी निगरानी करते हुए सैम्पलिंग की जाएगी। एक्शन प्लान के तहत आरआरटी टीम में शामिल सदस्य बिरसा वेटनेरी कालेज के पाल्टी फार्म के शेष बचे मुर्गों का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग करने के साथ ही इस क्षेत्र को संक्रमणमुक्त करेंगे।

एक्शन प्लान में जहां से महामारी फैली है, उससे एक किलोमीटर की परिधि में जिला प्रशासन के सहयोग से कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण किया जाना है। संक्रमण के केंद्र बिंदु से 10 किलोमीटर के परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाया जाएगा। एक से 10 किलोमीटर तक सर्विलांस जोन के रूप में चिह्नित करते हुए इस क्षेत्र में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की सघन निगरानी की जायेगी।

बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि होते ही विभाग की टीम ने संक्रमण स्थल को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। शनिवार को एक किमी दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षियों को मारा जाएगा। इसके बाद उक्त क्षेत्र पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...