Home Jharkhand पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया
Jharkhand

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

Share
Share

रांची: रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत चार फरवरी को थाना नगडी अंतर्गत ग्राम कत्तरपा में सरस्वती पूजा के मूति विसर्जन एवं जुलूस के दौरान कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मीटर की दूरी पर की दूरी पर बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक बुधराम मुण्डा की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घटना को एक महीने की छुट्टी पर आए सेना के जवान मनोहर टोपनो ने अंजाम दिया था। मनोहर भारतीय सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। वह अपने यूनिट से चोरी से एके 47 राइफल लेकर आया था और मंगलवार को उसी राइफल से

मनोहर टोपनो ने मनोज और बुधराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक बुधराम मुंडा के भाई मनोहर टोपनो (जो सेना के जवान है) से जमीन बेचने के एवज में रुपये लिए थे, लेकिन मृतक बुधराम मुंडा जमीन बेचने में अड़चन डाल रहे थे विवाद कई महीनों से चल रहा था। इसी बीच एक साजिश के तहत मनोहर टोपनो ने बुधराम मुंडा को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया और बीते मंगलवार की रात मौका देखकर जवान और उसके साथियों ने बुधराम मुंडा को गोली मार दी। साथ में बुधराम के रिश्ते में लगने वाले भतीजे मनोज कच्छप ने गोली मारते जवान और उसके साथियों को पहचान लिया इसलिए अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी और भाग निकले।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...