Home Jharkhand रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन की सड़क, कुल लागत 301 करोड़ रुपये होगी
Jharkhand

रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन की सड़क, कुल लागत 301 करोड़ रुपये होगी

Share
Share

रांची : रांची में पहली बार 10 लेन की सड़क बनाई जाएगी, जिसकी कुल लागत करीब 301 करोड़ रुपये होगी। यह सड़क धुर्वा के विवेकानंद स्कूल से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक बनेगी। इस सड़क के लिए पूरा प्लान तैयार हो चुका है, और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। यह सड़क आधुनिक तकनीक से बनेगी और पूरी तरह ट्रैफिक मुक्त होगी।

सड़क की खासियत

मुख्य सड़क 6 लेन की होगी, जिस पर वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य बड़े वाहन चलेंगे। सड़क के दोनों ओर 2-2 लेन की सर्विस रोड होगी, जिससे छोटे और अन्य निजी वाहन आ-जा सकेंगे। सड़क के किनारों पर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा, जिसके ऊपर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इनसे बिजली उत्पन्न होगी, जिससे सड़क पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और बैठने की जगह भी बनाई जाएगी, जिससे सड़क सुंदर और सुविधाजनक होगी।

कैसा होगा सड़क का रूट?

धुर्वा विवेकानंद स्कूल से जगन्नाथपुर मंदिर और हाईकोर्ट होते हुए सड़क को 10 लेन का बनाया जाएगा।
सीआरपीएफ कैंप से आगे यह सड़क रिंग रोड से जुड़ेगी।
सीआरपीएफ कैंप के आगे की सड़क नई बनाई जाएगी और यह भी 10 लेन की होगी।
नयासराय के बाद सड़क संकरी हो जाएगी और रेलवे लाइन पार करने के बाद रिंग रोड तक 2 लेन की होगी।

रांची को मिलेगी एक शानदार सड़क

यह सड़क शहर के यातायात को सुगम बनाएगी और लोगों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। स्मार्ट सुविधाओं से लैस यह सड़क रांची की पहली 10-लेन सड़क होगी, जो शहर के विकास में एक नया कदम साबित होगी

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...