BreakingJharkhand

चरही में एक भीषण सड़क हादसा में रांची के बेड़ो की तीन महिलाओं की मौके पर मौत, पांच लोग जख्मी

Share
Share
Khabar365news

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चरही में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें रांची के बेड़ो की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए. सभी लोग कुंभ स्नान कर बेड़ो लौट रहे थे. मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा बिरसा मैदान के पास हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री प्रयागराज कुंभ से लौट रहे थे. टाटा सूमो का चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने भी सूमो को टक्कर मार दी, जिससे हादसा और भयावह हो गया. वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से चालक समेत दो महिलाएं सुरक्षित बच गई, जबकि बाकी यात्री हादसे का शिकार हो गए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में मिलेगी जानकारी

Khabar365newsबीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खाली कराया जाएगा यमुना बाजार घाट

Khabar365newsजून माह में कभी भी कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहिमाचल

हादसा या लापरवाही तीखे मोड़ पर दिखे टायरों के निशान

Khabar365newsचंबा से पांगी को जोड़ने वाले सच्चे जोत मार्ग पर शनिवार (30...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RCB vs GT Final Match के बाद बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग

Khabar365newsइंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की...