BreakingJharkhand

पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हुई पेशी

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग़ : पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी प‍िछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं। बाद में रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ और उनके परिवार के लोगों पर उनकी बहन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए

आरोप लगाया गया था कि आरोपी एसडीओ का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से वह पत्नी को प्रताड़ित करते थे। इसके पूर्व एसडीओ की पत्नी ने भी अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर हजारीबाग शहर में मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक लोहसिंगना थाने का घेराव और प्रदर्शन किया था। यह घटना सामने आने के बाद से झारखंड सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर रांची में प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग भेज दिया था। यहां योगदान करने के बाद वह लगातार अवकाश पर चल रहे थे। मामला तूल पकड़ने के बाद झारखंड के डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। आरोपी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हजारीबाग जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने 31 जनवरी को उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। दो दिन पहले पुलिस ने इस मामले के सह अभियुक्त अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग: चुरचू में 700 क्विंटल धान गबन, उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Khabar365newsहजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड के किसानों की मुश्किलें कम होने का...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

डॉक्टर डे के दिन चिकित्सक को जाना पड़ा जेल, 3000 रुपया ले रहे थे घुस

Khabar365newsहजारीबाग । पूरे देश भर में डॉक्टर्स डे उत्साह के साथ मनाया...

JharkhandRamgarh

रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा डॉक्टर डे एवम चार्टर्ड अकाउंटेंट डे सेलिब्रेट किया गया

Khabar365newsरामगढ़ । रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा गांधी चौक स्थित रोटरी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया पर्यवेक्षक

Khabar365newsराष्ट्रीय कांग्रेस में अंबा प्रसाद का लगातार बढ़ रहा है कद, पहले...