JharkhandpatratupatratuRamgarh

बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया पर्यवेक्षक

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रीय कांग्रेस में अंबा प्रसाद का लगातार बढ़ रहा है कद, पहले राष्ट्रीय सचिव, बंगाल सह प्रभारी के बाद अब पर्यवेक्षक की मिली जिम्मेदारी

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। कांग्रेस पार्टी भी बिहार चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। राहुल गांधी समेत पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता चुनाव से पहले बिहार का दौरा भी कर चुके हैं।

इस बीच अब कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को पार्टी की ओर से बिहार में चुनाव अभियान को धार देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद इस संबंध में पार्टी ने आदेश जारी कर दिया है।

बिहार चुनाव को लेकर मिली जिम्मेदारी के बाद अंबा प्रसाद ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए एनडीए को जड़ से उखाड़ने का कार्य करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल दिया बधाई
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव के पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद का पार्टी में इस कदर पार्टी में कद को बढ़ते हुए देख पतरातू प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है लोगों ने कहा कि बड़का गांव की पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद जी इसी तरह कांग्रेस पार्टी में बढ़ते जाएंऔर पार्टी को मजबूती प्रदान करें । हम लोग भी कदम पर कदम मिलाकर साथ देने का काम करेंगे साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए बधाई देने वालों में पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असगर अली , जयन्त तूरी,संतोष साव , नईम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, अमित साहु, याकुब राय,राजेश साव, प्रदीप साव,मोहम्मद हसीब ,राजकिशोर पांडे, रमाकांत दुबे, सुनेश्वर बेदिया, मुनेश्वर बेदिया ,मुख्तार अंसारी,कपिल रवानी, मटुकलाल बेदिया, मंटू बेदिया ,सफीक अंसारी,संजय सिंह,तिलेश्वर साहू,जगदीश साहू,विक्रांत पांडे,अजय पासवान,शंकर पासवान,रंजीत ठाकुर,प्रीतम सिंह,मुन्ना अंसारी,पंकज कुमार,एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...