HazaribaghJharkhand

हजारीबाग: चुरचू में 700 क्विंटल धान गबन, उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड के किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानसून के आगमन के साथ जहां जिलेभर के किसान खेतों में धान की बुआई में जुटे हैं, वहीं चुरचू प्रखंड के करीब दो दर्जन किसान अब भी 2024 में धान अधिप्राप्ति केंद्र पैक्स के माध्यम से बेचे गए धान की भुगतान राशि से वंचित हैं।
किसानों का कहना है कि उन्होंने चुरचू धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम से पिछले साल धान की बिक्री की थी, लेकिन अब तक पैसे नहीं मिले हैं। इसको लेकर कई बार पैक्स अध्यक्ष और उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। थक-हारकर आज सभी किसान एक बार फिर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और भुगतान की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि चुरचू अधिप्राप्ति केंद्र द्वारा लगभग 700 क्विंटल धान का गबन किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। किसानों द्वारा दिए गए नए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पारा शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Khabar365newsझारखंड के पारा शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

7 मिनट में 20 लाख की चोरी, सूना घर देख बदमाशों ने बोला धावा

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है।...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अरगोड़ा से रिंग रोड तक बनेगी फोरलेन सड़क, जाम से मिलेगी राहत

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अरगोड़ा...