झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

NSUI ने हूल दिवस की अनुमति नहीं मिलने पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का फूंका पुतला

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा द्वारा हूल दिवस मनाने की अनुमति नहीं देने के विरोध में आज दिनांक 1 जुलाई को  एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के समीप पुतला दहन कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र नेता अभिषेक राज ने बताया कि 25 जून को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति महोदय से मुलाकात कर विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट हॉल में 30 जून को हूल दिवस मनाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और अंततः कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई।

ऐसे में छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा, “हूल दिवस झारखंड के आदिवासी इतिहास और संघर्ष का प्रतीक है। 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में संथाल आदिवासियों ने अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसे हूल विद्रोह के नाम से जाना जाता है। यह दिवस झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय में अगर हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दिवस को मनाने से रोका जाए, तो यह सिर्फ छात्र संगठन के साथ अन्याय नहीं, बल्कि इस धरती के आदिवासी-मूलवासी समाज के अपमान के समान है।”

अभिषेक राज ने कुलपति पर आदिवासी अस्मिता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा, “विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की चेतना, इतिहास और संस्कृति से जोड़े रखने के बजाय प्रशासन उन्हें दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दिवसों को मनाने की अनुमति दी जाए और छात्र संगठनों को अपनी लोकतांत्रिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।” एनएसयूआई ने यह भी चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक आयोजनों में बार-बार बाधा उत्पन्न करता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...