झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची वासियों को कल मिलेगा फ्लाइओवर का तोहफा

Share
Share
Khabar365news

रांची : 03 जुलाई को रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के होने वाले लोकार्पण को लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा आज अपने केंद्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।
संजय सेठ ने इस दौरान कहा कि रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक सपना के पूरा होने जैसा है। रातू रोड सहित रांचीवासियों का यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूरा कर दिया है। अब यह रांचीवासियों की जिम्मेदारी है कि इस कॉरिडोर को स्वच्छ और सुंदर बना कर रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध किया है कि 558 करोड़ रुपये की लागत से मिले इस सौगात के लोकार्पण के अवसर पर नितिन गडकरी का ऐतिहासिक अभिनंदन करें। सेठ ने कहा कि ओटीसी ग्राउंड में 11 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह और सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुँचें। 

उन्होंने कहा कि “झारखंड के नगर निकायों में बिजली पर पांच फ़ीसदी सरचार्ज का प्रस्ताव तैयार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है। एक तरफ नगर निगम ने 39 करोड़ रूपया होल्डिंग टैक्स हासिल कर लिया है और दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है”। सेठ ने कहा कि “यह समझ से परे है कि आखिर सरकार जनता से सिर्फ वसूली क्यों करना चाहती है? प्रशासनिक अधिकारी कभी इन मुद्दों पर क्यों नहीं सोचते? बरसात की पहली बारिश में ही रांची की जो स्थिति हुई वह पूरे राज्य ने देखा। आज भी रांची के कई मोहल्ले में पानी जमा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क सुरंगनुमा हो चुकी है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हर मोहल्ले में पाइप बिछाने के नाम पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। नागरिकों को नगर निकाय क्षेत्र के नाम पर कोई सुविधा मयस्सर नहीं कराई जा रही है। राजधानी की इस बदतर स्थिति का जिम्मेदार पूरी तरह से नगर निगम है। इन सब चीजों में सुधार की बजाय सिर्फ वसूली पर ध्यान देना जनता का शोषण है। अविलंब शासन-प्रशासन बिजली सरचार्ज के इस प्रस्ताव को वापस ले। और जनहित के कार्यों पर ध्यान लगाए”। 

इस दौरान विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पाइप लगाने के नाम पर, सिवरेज ड्रेन के नाम पर सड़क को बर्बाद कर दिया गया है। विधानसभा में सवाल उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। वही नवीन जायसवाल ने कहा कि “वर्षों से रातू रोड के लोग जाम से जूझ रहे थे, नितिन गडकरी जी के आशीर्वाद से जाम मुक्त रांची और रातू रोड होगा। राज्य सरकार ने रांची शहर के लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। नगर निगम नरक निगम में तब्दील हो चुका है”। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...