Home Hazaribagh मोहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Hazaribagh

मोहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Share
Share

दारू(हजारीबाग): मोहर्रम पर्व को लेकर दारू थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी शफीक खान ने किया।


बैठक में डीएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे, किसी भी प्रकार का रूट परिवर्तन मान्य नहीं होगा। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न करें जिससे किसी धर्म विशेष की भावना आहत हो। यदि कोई व्यक्ति ऐसी गलती करता है तो उसपर और ग्रुप एडमिन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी से अपील किया कि बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की भ्रामक प्रचार सामग्री सोशल मीडिया पर न फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है।बैठक में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने सभी मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने का आश्वासन दिया। बैठक में दारू प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, थाना प्रभारी शफीक खान, थाना के अन्य पुलिसकर्मी, प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

बरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...