झारखंडब्रेकिंगरांची

झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

जिले के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था, जिसे सबसे पहले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवर संग मिलकर महिला ने रची पति की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Khabar365newsझारखंड : झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान कर देने वाला...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कोलंबो में भारत की जीत, रात को मना जश्न,उठी हर हर महादेव से गूंज

Khabar365newsरांची : रविवार को कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसी के घर शुरू हुई मोहब्बत, महाशिवरात्रि पर मंदिर में बने हमसफर

Khabar365newsमहाशिवरात्रि पर गोड्डा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी विवाह में बदल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...