झारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस के पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह ने दान की 30 एकड़ जमीन, विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : राजा रामगढ़ के वंशज और 2004 से 2014 तक कांग्रेस के विधायक रहे सौरव नारायण सिंह ने पद्मा किला की 30 एकड़ जमीन विनोबा भावे विश्वविद्यालय को दान देने की घोषणा की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने कल स्वयं स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह ने कहा कि उनके दादा राजा कामाख्या नारायण सिंह संत विनोबा भावे के भूदान आंदोलन से जुड़े रहे थे। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने यह जमीन विश्वविद्यालय को देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की कमी न हो, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। भविष्य में विश्वविद्यालय को और भूमि की आवश्यकता हुई, तो वह उसे भी देने को तैयार हैं।
राजनीति में वापसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि दान का राजनीति से कोई संबंध नहीं होता, यह सेवा का कार्य है। साथ ही यह भी जोड़ा कि यदि जनता उन्हें फिर अवसर देती है, तो वह ज़रूर स्वीकार करेंगे।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी थी और उसी सोच के तहत यह कदम उठाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...