झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में फ्लाईओवर मरम्मत के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, घरों और दुकानों को कराया गया खाली

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के निवारणपुर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे मरम्मत कार्य के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। पाइपलाइन फटते ही तीव्र गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गैस रिसाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आसपास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं, हालांकि गेल इंडिया की तकनीकी टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद टीम ने गैस पाइपलाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस की तेज़ गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया था, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही, एलएंडटी और गेल के अधिकारियों से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...