गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

दीवार तोड़कर घर में घुसे थे बदमाश, हथियार के बल पर महिला और बेटे से साढ़े तीन लाख की लूट

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के ताराटांड़ था क्षेत्र के केनारी गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक महिला और उसके बेटे को निशाना बनाते हुए साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। घटना के संबंध में पीड़िता लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के यहां पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में केवल वह और उनका बेटा मौजूद थे। इसी दौरान रात लगभग 12 बजे चार अज्ञात अपराधी घर में घुस आए, जबकि एक व्यक्ति बाहर निगरानी में था। 

लक्ष्मी कुमारी के अनुसार, अपराधियों ने धारदार हथियार दिखाकर पहले उन्हें और उनके बेटे को डराया और फिर धमकी दी कि अगर उन्होंने घर में रखे पैसे और कीमती सामान नहीं दिए, तो उनके बेटे की हत्या कर देंगे। इसके बाद अपराधियों ने अपने साथ लाए औजारों से आलमीरा तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, कांसा-पीतल के बर्तन, करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सामान लूट लिए। 

पीड़िता ने बताया कि अपराधी सीढ़ी के दरवाजे की कुंडी के पास दीवार तोड़कर घर में घुसे थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़िता थाना में लिखित आवेदन देने पहुंची है। मामले को लेकर एसडीपीओ चितवाहाँ उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत होता है। चार की संख्या में अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...