Hazaribagh

कार्यपालक विद्युत अभियंता सुब्रत बनर्जी ने किया पदभार ग्रहण

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

हजारीबाग कार्यपालक विद्युत अभियंता के रूप में सुब्रत बनर्जी ने पदभार ग्रहण किया। पुराने कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार ने नए कार्यपालक अभियंता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बता दें कि सुब्रत बनर्जी जो पहले हजारीबाग को सहायक विद्युत अभियंता के रूप में सेवा दे चुके हैं। हजारीबाग क्षेत्र से यह भली भांति वाकिफ है इन्हें बिजली विभाग में बिजली की समस्या को निष्पादन करना बखूबी आता है। पदभार ग्रहण करते हुए इन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता लोगों को बिजली सुविधा मुहैया कराना है बिजली को सुचारू रूप दुरुस्त रखना मेरी पहली प्राथमिकता है

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व संग्रहण के लिए वह अधिक जोर देंगे और विभाग को संभव प्रयास से सहायता पहुंचाएंगे इसके लिए वह अपने टीम के साथ पूरे जोरों शोर से काम करेंगे।और कहा कि किसी भी व्यक्ति की समस्या के लिए हम बैठे हैं उनके समस्या का निष्पादन तुरंत किया जाएगा वह हमसे आकर डायरेक्ट मिल सकते हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग किसी प्रकार से भी बिजली की चोरी करते हैं वह सावधान हो जाए क्योंकि उस प्रकार के लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर उपस्थित पुराने कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार ने नए कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी को बधाई देते हुए उनकी बेहतर भविष्य की कामना की है। मौके पर उपस्थित सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णदेव प्रजापति, अमित कुमार शर्मा ने भी पुष्प गुच्छ देकर नए कार्यपालक अभियंता का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

मौके पर कनीय अभियंता अवतेश कुमार, लाइनमैन वसीम,संवेदक राहुल कुमार कार्यालय के प्रधान लिपिक अनिल ठाकुर के साथ सभी कर्मी एवं विभिन्न विभिन्न शाखों से आए सभी कर्मी अभियंता लाइनमैन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...