JharkhandRanchi

विशेष लोक अदालत में होगा विवाह व चेक अनादरण वादों का निस्तारण : कविता कुमारी खाती

Share
Share
Khabar365news



ललगुटुवा पंचायत भवन में जस्टिस-ऑन-व्हिल मोवाईल वैन से डालसा का जागरूकता कार्यक्रम
ऽ रीता कुमारी महली व रीना देवी ने दी विशेष लोक अदालत की जानकारी।
ऽ एलएडीसीएस डिपुटी चीफ कविता कुमारी खाती ने बाल श्रम व बाल विवाह पर किया फोकस।


रांची : झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.02.2025 को जस्टिस-ऑन-व्हिल मोबाईल वैन नगड़ी प्रखंड पहुंचा और ललगुटुवा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एलएडीसी डिपुटी चीफ कविता कुमारी खाती, पीएलवी रिना लिंडा, सनम कुमारी, तनवीर अंसारी, रीता कुमारी महली, फुलमनी देवी एवं रीना देवी उपस्थित थे।
एलएडीसी डिपुटी चीफ, कविता कुमारी खाती ने कहा कि 22 फरवरी को व्यवहार न्यायालय, रांची में विवाह व एन.आई.एक्ट वादों के संबंध में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त लोक अदालत में विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधि वादों का निस्तारण किया जायेगा। श्रीमति खाती ने बाल-विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या एवं नालसा 10 स्कीम के बारे में विचार रखीं।
श्रीमति खाती ने आगामी 08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए माननीय न्यायालय से वादकारियों को नोटिस भेजा जा रहा है। न्यायिक पदाधिकारियों को द्वारा बैठकें हो रही है और डालसा सचिव ने पीएलवी को संबंधित पोस्टर, बैनर प्रखंड, पंचायत एवं अन्य जनसमूह वाले जगहों में में लगाने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके।
पीएलवी रिता कुमारी महली ने कहा कि महिला को डायन कहना और उसे प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। इसमें सजा का भी प्रावधान है। प्रायः गांवों में सुनने-देखने को मिलता हैं कि महिलाओं को डायन कह कर उनकी हत्या कर दी जाती है, जो कि गलत है।
रिना देवी ने आदिवासियों के अधिकार, मानवता, कर्तव्य, तृप्ति, समाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर जानकारी दी उन्होंने कहा कि आप अपने अधिकारों को जाने और उसका लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मजदूरों को निबंधन कराना आवश्यक है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगामी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में पीएलवी के द्वारा लोगों के बीच पम्पलेट तथा लिफलेट का वितरण भी किया गया।
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,
राँची

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...