BreakingCrimeJharkhandRanchi

झारखंड में ED ने NRHM घोटाले के मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची: ईडी ने झारखंड में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) में करीब 13 साल पहले हुए घोटाले के किंगपिन धनबाद निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ‌एजेंसी ने उन्हें रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश करते हुए उससे पूछताछ के लिए सात दिनों का रिमांड देने का आग्रह किया। इस पर अदालत ने तीन दिनों की रिमांड मंजूर की है। पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए चार मार्च तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। ईडी गुरुवार को पूछताछ के लिए उसे जेल से अपने साथ ले जाएगी।प्रमोद कुमार सिंह को ईडी के रांची स्थित जोनल ऑफिस की ओर से अब तक 12 समन भेजे गए थे, लेकिन वह किसी समन पर उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद एजेंसी ने उसे धनबाद से गिरफ्तार किया।

प्रमोद सिंह पहले एनआरएचएम में कांट्रैक्ट के आधार पर अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम करता था। अब उसका कोयले का बड़ा कारोबार है। झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) के लिए वर्ष 2011-12 में आवंटित छह करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की राशि के गबन का मामला पकड़ में आने के बाद 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें प्रमोद सिंह प्रमुख अभियुक्त था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...