BreakingGUMLAJharkhand

गुमला ब्रेकिंग – तेलंगाना के नागरकुरनूल सुरंग में फंसे 4 मजदूरो के परिजन डीसी से मिले, फ्लाइट से तेलंगाना के लिए आज शाम होंगे रवाना

Share
Share
Khabar365news

गुमला – तेलंगाना के नागर कुरनूल सुरंग में फंसे 8 मजदूर में 4 मजदूर गुमला के हैं। रविवार की शाम कंपनी के द्वारा मजदूर के परिजनों को फोन कर तेलंगाना आने को कहा गया। जिससे परिजन काफी परेशान हो गए। कंपनी के द्वारा और कोई जानकारी नहीं दी गई। सभी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी परिजनों ने दूरभाष पर अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीसी ने सभी को मिलने बुलाया। सोमवार को सभी 4 मजदूर के परिजनों ने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की और पूरी बात बताई। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन के द्वारा तेलंगाना प्रशासन से संपर्क बनाया गया है, रेस्क्यू का कार्य अभी जारी है। इसके बाद उपायुक्त ने दो अधिकारी और दो पुलिस अधिकारियो की टीम के साथ सभी मजदूर के एक-एक परिजन को तेलंगाना जाने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कराई है। सभी आज शाम रांची से फ्लाइट के जरिए तेलंगाना जाएंगे। जाने से पूर्व मजदूर के परिजनों ने कहा कि हम भगवान से दुआ करते हैं कि सभी मजदूर सकुशल हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...