JharkhandRanchi

रूफटॉप पर चल रहे बार का लाइसेंस रद्द करने की मांग

Share
Share
Khabar365news

रांची। युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रूफटॉप में चल रहे सभी बार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि रांची शहर में 33 बार अवैध रूप से रूफटॉप में चल रहे हैं। इन अवैध बारों पर कार्रवाई करते हुए बंद करने का निर्देश हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग अवैध बारों को भी वैध करने के प्रयास में लगे हुए हैं। पूरा नगर निगम और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अवैध रूप से बार का संचालन कर शराब बेचने वाले को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं।
ज्ञापन में उत्पाद मंत्री से मांग की गई कि हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में राजधानी के 33 अवैध बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि उत्पाद विभाग और नगर निगम द्वारा रूफटॉप में ही बार चलाने की अनुमति के लिए हर संभव प्रयास क्यों किया जा रहा है। बार संचालक रूफटॉप के बजाय बहुमंजिल इमारत के किसी भी तल्ला में बार चला सकते हैं।
ज्ञापन में मंत्री से कहा गया है कि रूफ़टॉप में निर्माण, व्यवसाय और बार चलाने की अनुमति देने से राज्य के हजारों अपार्टमेंट के रूफटॉप में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो जाएगी। जिससे अपार्टमेंट में रहने वाले लाखों लोग रूफटॉप में कॉमन पैलेस की सुविधा से वंचित हो जाएंगे। मंत्री से मांग की गई है कि रूफटॉप में चल रहे सभी बार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...