झारखंडब्रेकिंग

नाबालिग को भागकर शादी करने पर युवक पर FIR, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर बिहार के डेहरी के एक युवक ने झारखंड की मेदिनीनगर की नाबालिग लड़की से भागकर शादी कर ली। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।  जानकारी के मुताबिक, 2 साल पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। एक मार्च को दोनों पलामू के जपला रेलवे स्टेशन पर मिले और भागकर उत्तर प्रदेश के चोपन चले गए, जहां एक मंदिर में शादी कर ली। 

शादी के बाद जब दोनों युवक के डेहरी स्थित घर पहुंचे, तो परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद लड़के के परिवार वाले दोनों को लेकर मेदिनीनगर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। उधर, लड़की के परिवार ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग से शादी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज कर लिया। लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

मेदिनीनगर थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने कहा कि नाबालिग लड़की से शादी के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक डेहरी में बालू घाट पर लोडिंग का काम करता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

शादी समारोह में जा रही बस हादसे का शिकार, 20 घायल;

Khabar365newsरांची से थोड़ी दूर स्थित दुलमी गांव के पास शुक्रवार देर रात...

Jharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा मंडल कारा में DC-SP का औचक निरीक्षण

Khabar365newsशनिवार सुबह जेल प्रशासन में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा,

Khabar365newsनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर शुक्रवार की देर रात एक...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में बारातियों से भरी बस हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई

Khabar365newsपलामू जिले के पांकी थानाक्षेत्र के गढ़गांव इलाके में बारात लेकर जा...