Home Jharkhand भाजपा रांची महानगर महिला मोर्चा के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई
JharkhandRanchi

भाजपा रांची महानगर महिला मोर्चा के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई

Share
Share

रांची | हरमू मंडल अंतर्गत आदित्य मैरेज हाल में रांची महानगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा रांची महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल सोनी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह जी, प्रदेश महिला मोर्चा से महानगर प्रभारी अर्चना सिंह जी, महामंत्री सीमा सिंह जी, शोभा यादव जी, पुनीता राय जी, निशी जैसवाल जी सहित प्रदेश की अनेक पदाधिकारी गण, महानगर उपाध्यक्ष ज्योति सिन्हा जी, महामंत्री दिव्या साहू जी, मंत्री सावित्री एक्का जी, प्रीति केसरी जी कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा जी, नम्रता सोनी जी, प्रीति सिन्हा जी सहित महानगर की पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष और उनकी पदाधिकारी गण और लगभग 500 की संख्या में सम्मानित बहनें उपस्थित थीं. आरती सिंह जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला कहीं ज्यादा सशक्त हैं और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लाई गई योजनाओं के कारण महिलाएं हर दिन सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं. और आज महिलाए पुरुषों से कहीं आगे हैं. महानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पायल सोनी जी के द्वारा उपस्थित सभी बहनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए, वहाँ उपस्थित महिलाओ को केंद्र के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...