झारखंडब्रेकिंग

बंधु तिर्की के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, एकता और सौहार्द्र का दिया संदेश

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमज़ान के इस पवित्र महीने में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का अवसर विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर राज्य में खुशहाली और भाईचारे की सामूहिक दुआ की गई। इफ्तार के बाद बंधु तिर्की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है और वर्षों से चली आ रही गंगा-जमुनी तहज़ीब की विरासत को और मजबूत करता है।

इस दावत में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
इसके अलावा, समाजसेवी मुजीब कुरैशी, प्रो. आरिफ हसन, एनामुल हक, अतहर इमाम, मो. इस्लाम, इबरार अहमद, जय सिंह यादव, राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा और सोनाल शांति सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इफ्तार के बाद मोहम्मद नवाब ने मगरीब की नमाज अदा कराई, जिसके साथ इस आयोजन का समापन हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो के चिराचास थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोप संगीन हैं

Khabar365newsबोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने चीराचास थाना...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बंगाल में जनता को डराकर भाजपा ने जनमत लूटा,

Khabar365newsझारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

CCL कबरीबाद माइंस में हिंसक झड़प में 1 व्यक्ति की मौत

Khabar365newsगिरिडीह जिले में सीसीएल कबरीबाद माइंस के समीप स्थित सीपी साइडिंग क्रशर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बहन की डोली उठते ही भाई ने सजा दी पिता की अर्थी,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक...