CrimeJharkhand

डीएमओ ने बिना माइनिंग चालान के 11 पत्थर लदे हाइवा को किया जब्त।

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

इस कार्रवाई से पत्थर खनन क्षेत्र में मची खलबली

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार देरशाम हिरणपुर – कोटालपोखर मुख्य पथ के कस्तूरी गांव निकट औचक छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे 11 हाइवा को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया। वही कार्रवाई के दौरान सभी वाहन चालक मौके से भाग निकला। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह , खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह भी शामिल थे। गुप्त सूचना पर रात के करीब नो बजे डीएमओ ने छापेमारी की। इस दौरान सभी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन में लदे पत्थरो से सम्बंधित माइनिंग चालान तत्काल नही पाया गया। इसको लेकर डीएमओ ने पत्थर लदे वाहन संख्या जेएच 18 एच 8732 , जेएच 16 जी 6377 , जेएच 16 एच 6321 , जेएच 16 जी 9815 , जेएच 16 एच 3844 , जेएच 16 एच 1526 , जेएच 16 जी 1447 , जेएच 16 डी 3792 , जेएच 16 एच 2819 , जेएच 16 एच 2307 व जेएच 16 जे 2557 को तुरन्त जब्त किया गया। डीएमओ की इस कार्रवाई से पत्थर कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। सोचनीय विषय यह बना हुआ है कि बिना माइनिंग चालान के इतने संख्या में पत्थर लदे वाहनों को कैसे ले जाया जा रहा था। जबकि इस पथ में चौड़ा मोड़ स्थित चेकनाका भी है। पत्थरो की इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। इसकी गहन जांच होना आवश्यक है न कि कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध लॉटरी का जाल : कोरोना की तरह पूरे प्रखंड में फैलता माफिया राज, प्रशासन मौन

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र इन...