झारखंडब्रेकिंग

HEC के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

रांची : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के 2 पूर्व निदेशक और 2 वर्तमान अधिकारियों को बिना टेंडर के काम देने का दोषी पाया है। इसे लेकर सीवीसी ने भारी उद्योग मंत्रालय को पत्र भेजा, जिसके बाद मंत्रालय ने एचईसी प्रबंधन को गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

सीवीसी की जांच में सामने आया कि तिरुपति औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड को बिना टेंडर के ही सप्लाई कर्मियों की बहाली का कार्य सौंपा गया। इसमें दोषी पाए गए अधिकारियों में पूर्व कार्मिक निदेशक एम.के. सक्सेना, पूर्व निदेशक उत्पादन डॉ. राणा एस. चक्रवर्ती, सीनियर डीजीएम कौशिक दास और सीनियर डीजीएम टी.यू.के. सिंह  के नाम सामने आए हैं। टीए डिवीजन के मैनेजर एल.एस. लुगुन पर आंशिक जुर्माना लगाया जाएगा। पूर्व महाप्रबंधक जे.पी. प्रसाद, डी.एन. चौधरी, डी.पी. सिंह और पूर्व निदेशक वित्त अरुंधति पंडा पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। 

जानकारी हो कि एचईसी इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कर्मियों के 30 महीने का वेतन बकाया है, जिससे वे अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। एचईसी आवासीय परिसर में नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण जारी है, जबकि कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले 3 सालों में एक भी इंच जमीन पर अवैध निर्माण नहीं हुआ।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...