झारखंडब्रेकिंग

देवघर में बीएड छात्राओं से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत

Share
Share
Khabar365news

देवघर : गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर चौपा मोड़ से 50 मीटर पहले एक तेज रफ्तार कार ने बीएड छात्राओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बीएड सेकंड ईयर की छात्रा किरण मुर्मू (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य छात्राएं घायल हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार देवघर के डीपसर कॉलेज ऑफ एजुकेशन देवसंघ की सभी छात्राएं मोहनपुर के बंका हाईस्कूल से लेशन प्लान की ट्रेनिंग पूरी कर लौट रही थीं। तभी गोड्डा की ओर तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आनन-फानन में दुर्घटना में घायल छात्राओं को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज की प्राचार्या और अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचे।  

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  इस दुर्घटना में घायल छात्राओं की पहचान प्रीति टुडू (हरिपुर, दुमका), सावित्री हेंब्रम (बारापलासी),   नेहा ठाकुर (पानी टंकी, देवघर), निशा भारती (बिलासी, देवघर), और दृश्या वत्स (सनहोला, भागलपुर, बिहार) के रूप में हुई है।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...