झारखंडब्रेकिंग

बोकारो में 20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मचारी

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को धनबाद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सोमवार को हुए इस ऑपरेशन में ललन कुमार 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार हुए। इसके बाद एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गई।  

जानकारी के मुताबिक, ललन कुमार एक व्यक्ति से ऑनलाइन रजिस्टर टू में नाम सुधारने के बदले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर वह लगातार व्यक्ति को चक्कर लगवा रहे थे। परेशान होकर व्यक्ति ने धनबाद एसीबी में इसकी शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को ललन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसके आवास के पास गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी का नेतृत्व धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। 

राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद गोमिया अंचल कार्यालय और प्रखंड के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस मामले पर डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अधिक जानकारी के लिए वरीय अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने इससे ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। फिलहाल, एसीबी की टीम इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद के सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

Khabar365newsसरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...