झारखंडब्रेकिंग

झारखंड महिला टीम ने 13वीं सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : तमिलनाडु के इरोड में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम ने लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया। टीम के कोच श्री मुकेश कंचन ने बताया कि झारखंड ने अपने पहले मैच में कर्नाटक को 18-25 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में उत्तराखंड को 16-25 से हराकर टीम ने अपनी बढ़त बनाई। तीसरे मैच में तेलंगाना के खिलाफ 15-25 से शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला राजस्थान से हुआ, जो पिछले वर्ष की चैंपियन थी। झारखंड की टीम ने इस मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 13-25 से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड का सामना हरियाणा से हुआ। झारखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कड़े मुकाबले में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला टीम के खिलाड़ियों में कप्तान प्रतिमा तिर्की, असुंता टोप्पो, तारामनी लकड़ा, पुष्पा मिंज, शकुंतला देवी, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, सरिता भूटकुमरी, संजुक्ता एक्का और सुनीता कुमारी शामिल थीं। पारा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, पारा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, संजू कुमारी, शिवरानी कुमारी, आर्यन और समस्त झारखंडवासियों ने टीम को बधाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...