हजारीबाग

हजारीबाग खेल महोत्सव में शामिल हुए मुन्ना सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “प्रमंडल स्तरीय हजारीबाग खेल महोत्सव-2026” में मुन्ना सिंह शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज़्बा विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रखंड स्तर पर ऐसे आयोजन होने से ग्रामीण और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर यही खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हजारीबाग का नाम रोशन कर सकते हैं।

खेल महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, तीरंदाजी और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुन्ना सिंह ने आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैदान में आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव बनेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...