झारखंडब्रेकिंग

सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप किया ध्वस्त, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चल रहे सर्च अभियान में सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया. डंप से विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद की गई. यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी. एसपी ने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन , झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...