JharkhandRanchi

निशुल्क, सुलभ एवं सस्ता न्याय का माध्यम हैं लोक अदालत : स्वीकृति विनया।

Share
Share
Khabar365news


स स्वीकृति विनया ने दी पीड़ित मुआवजा की जानकारी।
स 10 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर किया गया फोकस।
स बुंडू ब्लॉक के गबरिया पंचायत के नवाडीह गांव में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम।
रांची : बुंडू प्रखंड के गबरिया पंचायत के नवाडीह गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक स्वीकृति विनया, पीएलवी सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, संध्या कुमारी, प्रदुमन प्रमाणिक, दिनेश मुंडा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।


स्वीकृति विनया ने आगामी 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर उन्होंने युवाओं से कहा कि नशा न करें, नशा से तन और धन दोनों की हानि होती है। बाल विवाह पर बोलीं कि अभिभावक अपने बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। डायान-बिसाही पर बोलते हुए कही कि लोगों को डायन कहना और उन्हें प्रताड़ित करना कानूनन अपराध हैं।
पीएलवी सोनामनी देवी व रूकमनी देवी ने कहा कि विचाराधीन बंदियों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लोगों को डालसा के द्वारा मुकदमा लड़ने तथा अपना बचाव करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है।
सुनीता कुमारी ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा-पेंशन, वृद्धा-पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड एवं शौचालय स्वच्छता के बारे में जानकारी साझा किये।
मुस्कान कुमारी व संध्या कुमारी ने आगामी 10 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए फोकस किया जा रहा है।
पीएलवी प्रदुमन प्रमाणिक, दिनेश मुंडा एवं बिमला कुमारी ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी।
अंत में डालसा के पीएलवी ने लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

ECREU केंद्र सरकार के चार लेबर कानून का विरोध किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु गुरुवार को ECREU पतरातू शाखा के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को ले सड़क पर उतरे।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठकपतरातू । केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...