Home Jharkhand हेमंत सोरेन पत्रकारों के सवाल पर भड़के और कहा “आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस”
JharkhandRanchi

हेमंत सोरेन पत्रकारों के सवाल पर भड़के और कहा “आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस”

Share
Share
Khabar365news

कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री एक सवाल पर बिफर गये। राज्य की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से मुखातिब हुए।

इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे वक्फ कानून को लेकर देशभर में चल रही बहस पर उनकी राय पूछी, तो मुख्यमंत्री सवाल को टालते नज़र आए और तंज भरे लहजे में मीडिया पर ही टिप्पणी कर दी।

पत्रकार ने पूछा –

“देश में वक्फ कानून को लेकर बहस जारी है, इस पर आपका नजरिया क्या है?”

मुख्यमंत्री सोरेन ने कुछ पल सोचने के बाद कहा –

“अरे यार, बहस करो ना आज देश की अर्थव्यवस्था किस हालत में है। क्या इस पर कुछ चर्चा नहीं करना है आपलोगों को? चर्चा उसी पर करना है, जिस पर विवाद हो? आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस.. समझे…”

इसके बाद मुख्यमंत्री बिना कोई और टिप्पणी किए आगे बढ़ गए।

आपको बता दें कि आज कैबिनेट की बैठक में 14 फैसलो पर मुहर लगी है। इसमें वित्त, कार्मिक, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिनमें वित्त, कार्मिक, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संसाधन विभाग सहित कई विभागों से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं। इन फैसलों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के स्पेन और स्वीडन दौरे की मंजूरी, और जल संसाधन विभाग में क्षेत्रीय लिपिक नियुक्ति नियमावली 2025 का गठन जैसे फैसले शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...