Home Jharkhand पूरे विश्व में एक साथ नवकार महामंत्र का हुआ जाप
JharkhandRanchi

पूरे विश्व में एक साथ नवकार महामंत्र का हुआ जाप

Share
Share

भारत माता की जय बोलने वाले एक मंच पर आए : नरेंद्र मोदी
कल डोरंडा स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन के द्वारा आयोजित नवकार महामंत्र का जाप कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ एक ही समय पर आयोजित किया गया ।मुख्य रूप से दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने भगवान महावीर से अहिंसा और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही नवकार मंत्र का जाप लगातार 20 मिनट तक किया और 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र दिवस मनाने की अपील की बात कही उन्होंने कहा कि जैन धर्म प्राचीन काल से चला आ रहा है बहुत सारी मूर्तियां यहां से चोरी होकर विदेश में चली गई थी जो अब धीरे-धीरे लौट कर आ रही है उसी क्रम में जैन धर्म की मूर्तिया भी ऑस्ट्रेलिया से आई जिसे नए संसद भवन में स्थापित किया गया । उन्होंने नौ संकल्प लेने की भी बात कही जिसमें पानी की बचत, एक पेड़ मां के नाम ,योग एवं खेलों को आगे बढ़ाना, स्वच्छता ,लोकल फॉर वोकल , देश दर्शन, नेचुरल फार्मिंग, हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाना, गरीबों की सहायता करना। देश में बने अपने लोगों की पसीने की खुशबू से बने चीजों का उपयोग करना साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि आप 9 दिनों तक लगातार सुबह से शाम तक उपयोग में आने वाले वस्तुओं पर ध्यान दें कि कौन सी वस्तु अपने देश में बनी है और कौन से विदेश की बनी वस्तुओं का उपयोग कर रहे हैं धीरे-धीरे कर आप एक-एक विदेशी वस्तुओं का त्याग करें जिससे कि अपने देश को आगे बढ़ाने में आपका योगदान होगा साथ ही जैन धर्म के पांच सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एकता का संदेश पूरे भारत में देते हुए भारत माता की जय बोलने वाले एक मंच पर आकर भारत की प्रगति पर अपना योगदान दे। जीतो के माध्यम से जैन समाज के चारों फिरके पूरे विश्व में एक मंच पर आकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यह एकता की अद्भुत मिसाल है और झारखंड से संबंधित पारसनाथ स्थित सम्मेदशिखर नई संसद भवन के साउथ बिल्डिंग के दीवार पर अंकित कराया गया है इस बात की जानकारी उन्होंने रखी पूरे कार्यक्रम को डोरंडा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में एलईडी के माध्यम से श्वेतांबर जैन समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने लाइव प्रसारण के जरिए लगातार 20 मिनट तक नवकार मंत्र का जाप किया एवं आगे मोदी जी के भाषण को गंभीरता से सुनते हुए उनकी कहीं बातों का अनुसरण करने की बात कही, श्वेतांबर जैन समाज के लोगों ने कहा कि एक साधु संत की तरह माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी जैन समाज के बारे में जानकारी रखते हैं वह अद्भुत है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा सचिव विनय नाहटा, बालवीर जैन, अनिल कोठारी ,अजय कोठारी, संजय कोठारी ,राकेश कोठारी ,शांतिलाल रामपुरिया ,नवीन रामपुरिया ,मनीष जैन, अक्षय जैन, सुशीला सेठिया, प्रभा बोथरा ,सरोज जैन ,प्रीति रामपुरिया, शशि कोठारी ,प्रेमलता नाहटा,मदनलाल बेगानी, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा , अक्षय सेठिया, रोहित कोचर, चिराग जैन,विवेक राय सुराणा,राजेश बछावत, सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए रोहित शारदा ने बताया कि डोरंडा स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल सुबह 8:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो की डोरंडा तुलसी चौक,हाईकोर्ट, नीलम कांप्लेक्स, झंडा चौक , रविदास चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर आएगी , पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...