बिहारब्रेकिंग

पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, जमीन के लिए बेटे ने करवाया पिता का मर्डर

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के शिवहर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता की हत्या करा दी। दरअसल शिवहर निवासी श्याम नंदन तिवारी की 30 जनवारी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अब पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा किया है। 
शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 30 जनवरी को विशंभरपुर पुल के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुशील प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम बनाई। जांच में पता चला कि मृतक श्याम नंदन तिवारी के बेटे मुंद्रिका तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर पिता और बेटे के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बेटे ने पैसे देकर 2 लोगों से अपने पिता की गोली मारकर हत्या करवा दी। फिलहाल हत्या करवाने वाला बेटा मुन्ना तिवारी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं हत्या को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...