झारखंडब्रेकिंग

हॉट स्ट्रिप मिल में गिरने से टाटा स्टील के एक कर्मचारी की मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। जहां हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में गिरने से एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गयी है। मृतक ठेका कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही विवेक कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत कार्यरत था। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि भी की गयी है और कहा गया है कि यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सोमवार की शाम एचएसएम में विवेक कंस्ट्रकशन के वेंडर कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही की मौत हो गयी हैं। वे लोग इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के फर्नेंस एरिया में यह हादसा हुआ है। इस दौरान कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही मैकेनिकल मेंटेनेंस में काम कर रहा था। मौके पर फर्नेंस एक शट डाउन लेकर मेंटनेंस करने के बाद ट्रायल किया जा रहा था। इसी बीच फर्नेस डिस्चार्ज डोर एरिया से उनको ऊपर से जाना था। लेकिन, उक्त कर्मचारी ने शार्ट कट अपनाया, जिससे वहां ट्रायल में चल रहे फर्नेंस एक्सट्रैकटर की चपेट में आ गया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। इसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी दे दी गयी है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर मंगलवार को घटना की जानकारी हासिल करेंगे। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...