झारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए 29 अप्रैल को लगेगा आधार लिंक शिविर 

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़े लाभुकों के लिए आधार लिंक कराने को लेकर 29 अप्रैल को रांची जिले में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह फैसला रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर लिया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शहरी क्षेत्रों के लाभुकों को अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर आधार लिंक करवाने की सुविधा दी गई है। 

यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लाभुकों के लिए है जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एकमुश्त 7500 रुपये मिले हैं। जिन लाभुकों का आधार पहले ही लिंक हो चुका है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है। शिविर के सुचारू संचालन के लिए सभी बीडीओ और सीओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि वे सभी बैंक शाखाओं को लाभुकों की सूची उपलब्ध कराएं और बैंक प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति भी सुनिश्चित करें। सरकार के नए नियम के अनुसार, अब योजना की राशि सिर्फ आधार से लिंक एक ही बैंक खाते में भेजी जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...