झारखंडब्रेकिंग

पलामू में दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

Share
Share
Khabar365news

पलामू : लातेहार की रहने वाली दो लड़कियों के साथ पलामू में रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। एक आरोपी मिन्हाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी शेर मोहम्मद की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई हैं। वहीं दोनों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं। 19 वर्षीय युवती की मुलाकात दो साल पहले सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर निवासी मिनहाज अंसारी (30) से हुई थी। 18 वर्षीय युवती का आरोपी शमशेर पाटन के पांडेपुरा का रहने वाला है। वह पीड़िता का रिश्तेदार है।

12 फरवरी को मिनहाज अंसारी मोटरसाइकिल से दोनों युवतियों को बैरिया स्थित बंटी लॉज ले गया। वहां मिनहाज और शमशेर ने अलग-अलग कमरों में ले जाकर दोनों से दुष्कर्म  किया। लॉज में परिजनों ने आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद 16, 18 और 19 फरवरी को शादी के लिए पंचायत बैठी। आरोपियों के परिवार ने दो महीने बाद शादी की सहमति दी। लेकिन बाद में 10 लाख रुपए और बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में मांगी। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। दोनों युवतियों ने शहर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...